Episodes

  • Ghaziabad Case: क्या सच में Korean Game जिम्मेदार था? Blue Whale जैसा Pattern? : Tech Tonic
    Feb 11 2026
    Ghaziabad ki हालिया घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया। सोशल मीडिया पर तुरंत एक narrative बना - Korean games और Korean culture को जिम्मेदार ठहराया गया लेकिन क्या सच इतना सीधा है?

    इस episode में हम समझने की कोशिश करेंगे:
    - क्या वाकई किसी Korean game का लिंक मिला?
    - Blue Whale जैसे psychological patterns कैसे काम करते हैं?
    - Algorithms कैसे emotional bubble create करते हैं?
    - Dark Web और task-based challenges का असली खेल क्या है?
    - Teenagers digital isolation में क्यों vulnerable हो जाते हैं?

    यह episode किसी culture को blame करने के लिए नहीं, बल्कि digital ecosystem को समझने के लिए है।

    अगर आपके घर में teenagers हैं, तो यह discussion आपके लिए बेहद ज़रूरी है।

    Produced by : Suraj Singh
    Show More Show Less
    15 mins
  • Moltbook : Social Media जहां इंसानों का मज़ाक उड़ता है! AI Bots करते हैं यहाँ पे बातें : Tech Tonic
    Feb 4 2026
    आपने क्या कभी सोचा है कि एक दिन इंटरनेट पर इंसानों की ज़रूरत ही न रहे?
    जहाँ पोस्ट, कमेंट, बहस, न्यूज़ और फैसले - सब कुछ AI ही करे?

    इस एपिसोड में हम बात करते हैं एक नए ट्रेंड की: AI-only social networks जो की Moltbook के नाम से Popular हो रहा है, जहाँ इंसान शामिल ही नहीं हैं।
    यह सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं है - यह इंटरनेट के कंट्रोल और भविष्य का सवाल है।

    क्या यह Dead Internet Theory सच हो रही है?
    और अगर AI सिर्फ AI से सीख रहा है, तो इंसानों पर इसका क्या असर पड़ेगा?

    Produced by : Suraj Singh
    Show More Show Less
    14 mins
  • पढ़े लिखे लोग भी नहीं बच पा रहे इन Scam से! Top 5 Scams 2026 : Tech Tonic
    Jan 28 2026
    2026 की शुरुआत के साथ ही ऑनलाइन और डिजिटल स्कैम्स ने खतरनाक रफ्तार पकड़ ली है.
    Traffic Challan से लेकर Job Offers, Delivery Calls और Deepfake तक - ठगी के तरीके पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और खतरनाक हो चुके हैं.

    इस एपिसोड में हम बात करते हैं उन Scam Patterns की जो इस साल सबसे ज्यादा लोगों को निशाना बना रहे हैं - ऐसे Scam जिनमें पढ़े लिखे, Tech Savy लोग भी फँस चुके हैं.

    अगर आपके फोन पर अनजान कॉल, मैसेज या लिंक आ रहे हैं, तो यह एपिसोड आपके लिए बेहद जरूरी है.

    Produced By : Suraj Singh
    Show More Show Less
    19 mins
  • Chinese कंपनियों ने कौन से तिकड़म आजमाकर Smartphone Market को कब्ज़ा लिया? : Tech Tonic
    Jan 21 2026
    इस एपिसोड में Tectonic with Munzir पर हमारे साथ है Madhav Sheth और हमने Smartphone Industry पर बात की हैं, Dubai के रास्ते कैसे iPhones भारत से Russia जा रहे है और Influencers क्यों हर फ़ोन को अच्छा बोलते हैं। हमने ground reality पर भी बात की है जिसकी वजह से Chinese smartphone brands भारत में लगातार No.1 बने हुए हैं।
    यह चर्चा सिर्फ smartphones तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत के टेक इकोसिस्टम, इंडियन ब्रांड्स की चुनौती और आने वाले बदलावों की तरफ भी इशारा करती है।

    अगर आप जानना चाहते हैं:
    - क्यों कुछ Chinese brands हर साल आगे निकल जाते हैं
    - और भारत में असली competition कहाँ अटकता है

    तो यह एपिसोड आपके लिए है।

    Produced by : Suraj Singh
    Show More Show Less
    1 hr and 15 mins
  • आपके बेडरूम का डेटा सीधा कंपनियों को जाता है! Smart Devices की डरावनी सच्चाई :Tech Tonic
    Jan 14 2026
    जब आप रात को सोते हैं, तो क्या आपका बेडरूम भी सो जाता है?
    Smart TV, Alexa, Smart AC और दूसरी smart devices ने हमारी ज़िंदगी आसान बना दी है, लेकिन इनके पीछे एक ऐसी सच्चाई छुपी है जो आपको असहज कर सकती है।
    इस एपिसोड में हम बात कर रहे हैं कि modern bedrooms कैसे धीरे-धीरे data generate करने वाली जगह बनते जा रहे हैं, और कैसे आपकी daily routine, habits और preferences कहीं न कहीं रिकॉर्ड हो रही हैं।
    यह एपिसोड डराने के लिए नहीं, बल्कि आपको aware बनाने के लिए है - ताकि आप समझ सकें कि privacy आज के digital world में कैसे बदल रही है।
    पूरा सच जानने के लिए एपिसोड अंत तक ज़रूर देखें।

    Produced by : Suraj Singh
    Show More Show Less
    15 mins
  • Fake E-Challan Scam 2026: सरकारी चालान के नाम पर कैसे लूटे जा रहे हैं आपके पैसे? : Tech Tonic
    Jan 7 2026
    2026 में सबसे तेजी से बढ़ने वाले Cyber Frauds में से एक है Fake E-Challan Scam.
    फोन पर आने वाला “Urgent Traffic Penalty Notice” मैसेज, सरकारी अशोक स्तंभ, https वेबसाइट और असली जैसे दिखने वाले पोर्टल - सब कुछ इतना रियल लगता है कि अच्छे-अच्छे पढ़े-लिखे लोग भी फंस जाते हैं।

    इस एपिसोड के Tech Tonic with Munzir में हम बताएंगे:
    - Fake e-Challan scam कैसे काम करता है
    - फर्जी और असली सरकारी वेबसाइट में फर्क कैसे पहचानें
    - https होने के बावजूद वेबसाइट क्यों unsafe हो सकती है
    - mParivahan और gov.in पोर्टल से चालान safely कैसे चेक करें
    - TRAI और telecom warnings को कैसे पढ़ें

    अगर आपने कभी चालान का मैसेज पाया है, या गाड़ी चलाते हैं तो यह वीडियो एपिसोड ज़रूर सुने और शेयर करें, क्योंकि एक क्लिक आपकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती बन सकता है।

    Produced by : Suraj Singh
    Show More Show Less
    17 mins
  • Market में Memory Cards, RAM की shortage, क्या महंगे होंगे लैपटॉप-फ़ोन?: Tech Tonic
    Dec 31 2025
    मेमोरी कार्ड के दामों में आग लगी हुई है. पिछले कुछ महीनों में इनके दाम पांच गुना तक बढ़ गए हैं. हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक 512GB मेमोरी के दाम में पिछले कुछ महीनों में 65 फीसदी की तेज़ी देखी गई है. सैमसंग ने मेमोरी चिप के दाम 60 पर्सेंट तक बढ़ा दिए हैं. इन सबके लिए Artificial Intelligence यानी AI कैसे ज़िम्मेदार है? AI की भूख से क्या स्मार्टफ़ोन और लैपटॉप की कीमतें आसमान फाड़ने वाली हैं? क्या 16 जीबी RAM वाले स्मार्टफोन मार्केट में आगे मिलेंगे ही नहीं? Chatgpt, Generative AI, Perplexity पर कोई सवाल करने से पहले सौ बार क्यों सोचें? सुनिए Tech Tonic पॉडकास्ट के इस एपिसोड में मुंज़िर अहमद से.

    साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
    Show More Show Less
    12 mins
  • Sim Binding क्या है और ये सचमुच Organized Cyber Fraud से छुटकारा दिलाएगा?: Tech Tonic
    Dec 24 2025
    भारत इस समय साइबर फ़्रॉड के सबसे ख़तरनाक दौर से गुज़र रहा है - OTP Fraud, Digital Arrest Scam और Fake Calls से जनता परेशान है. इस देशव्यापी मुसीबत से निपटने के लिए सरकार एक नए प्लान पर विचार कर रही है - SIM Binding. दावा है कि इस नियम के लागू होने से साइबर फ्रॉड कम होंगे. पर क्या SIM Binding सचमुच एक सटीक समाधान है या फिर यूज़र्स के लिए नई परेशानी खड़ी करेगा?

    मुंज़िर अहमद से इस इस एपिसोड में जानिए:
    SIM Binding क्या है और ये क्यों लाया जा रहा है?
    WhatsApp, Telegram जैसे ऐप्स पर इसका क्या असर होगा?
    क्या इससे Organized Cyber Fraud रुकेगा?
    Android–iOS की टेक्निकल सीमाएं क्या हैं?
    Multi-device, Travel और Privacy से जुड़ी कैसी दिक्कतें सामने आती हैं?

    साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
    Show More Show Less
    16 mins