Property Se Fayda cover art

Property Se Fayda

Property Se Fayda

By: Aaj Tak Radio
Listen for free

About this listen

ये प्रॉपर्टी पॉडकास्ट रियल एस्टेट की जटिल दुनिया को थोड़ा आसान और स्पष्ट बनाने की एक कोशिश है। यहां हर एपिसोड में प्रॉपर्टी की फील्ड के अनुभवी विशेषज्ञों से बातचीत होगी, जिससे आम लोगों के मन में उठने वाले सवालों के सरल समाधान मिलेंगे. कानूनी पहलुओं से लेकर निवेश की सही रणनीति तक, इस पॉडकास्ट में प्रॉपर्टी बिज़नेस की हर बारीकी को समझने की कोशिश की जाएगी. नेहा बाथम के साथ देखिए/सुनिए हर बुधवार आजतक रेडियो पर.

Introducing Property Se Fayda Podcast (प्रॉपर्टी से फायदा पॉडकास्ट): A real estate podcast that simplifies buying, selling, and investing in property. Hosted by Neha Batham, the show features industry experts who answer real questions on property laws, market trends, and smart investment strategies taaki property decisions ho easy aur confident in Hindi at podcasts.aajtak.in.Copyright © 2026 Living Media India Limited
Economics
Episodes
  • घर खरीदार परेशान तो RERA का क्या काम: PSF
    Apr 22 2026
    घर खरीदना सबसे बड़ा निवेश है, लेकिन अगर प्रोजेक्ट डिले हो जाए या पैसा फंस जाए तो क्या करें? ‘प्रॉपर्टी से फायदा’ के इस एपिसोड में हम बात कर रहे हैं RERA और बायर के अधिकारों की. नेहा बाथम ने बात की है मनमीत कादियान से, जो RERA (दिल्ली-चंडीगढ़) की संयुक्त निदेशक (लीगल) हैं, ताकि समझा जा सके कि यह सिस्टम वास्तव में कैसे काम करता है और खरीदार इससे क्या उम्मीद कर सकते हैं.

    इस वीडियो में आप जानेंगे-

    - RERA कैसे काम करता है
    - RERA में शिकायत कैसे करें
    - RERA 2.0 क्या है
    - रुके हुए प्रोजेक्ट्स के लिए क्या किया जा सकता है
    - रेरा पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों का मतलब
    - घर खरीदार अक्सर क्या गलतियां करते हैं

    प्रोड्यूसर: पारुल चंद्रा
    साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
    Show More Show Less
    49 mins
  • दुबई में दनादन क्यों बिक रही प्रॉपर्टी? आपको लेनी चाहिए या नहीं?: PSF
    Apr 15 2026
    दुबई रियल स्टेट पिछले कुछ सालों में भारतीय इन्वेस्टर्स के लिए सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन गया है. लेकिन युद्ध को लेकर चिंता, बाजार में गिरावट और जरूरत से ज्यादा प्रॉपर्टी उपलब्ध होने की खबरों के बीच सवाल उठ रहा है कि क्या Dubai property market अभी भी सेफ है या रिस्क बढ़ रहा है?

    ‘प्रॉपर्टी से फायदा’ के इस एपिसोड में नेहा बाथम ने बात की दुबई रियल स्टेट एक्सपर्ट जुनैद खान से और समझा:

    - क्या दुबई मार्केट में करेक्शन या क्रैश रिस्क है
    - युद्ध और जियो पॉलिटिकल टेंशन का असर
    - India vs Dubai: कहां बेहतर निवेश है
    - किराये और हिडेन कॉस्ट की असली तस्वीर
    - दुबई प्रॉपर्टी खरीदते समय भारतीय क्या ध्यान रखें

    प्रोड्यूसर: पारुल चंद्रा
    साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
    Show More Show Less
    49 mins
  • होम लोन के नाम पर बैंक आपको कैसे फंसा रहे हैं, ऐसे बनाएं अपने लोन को आसान : PSF
    Apr 8 2026
    घर खरीदने का सपना अक्सर home loan से शुरू होता है. लेकिन क्या EMI सच में आपको आर्थिक रूप से अनुशासित बनाती है या धीरे-धीरे एक दबाव बन जाती है? ‘Property Se Fayda’ के इस एपिसोड में हम बात कर रहे हैं होम लोन की सच्चाई पर, जहां फोकस है वित्तीय जागरूकता पर. नोहा बाथम ने बात की है होम लोन एक्सपर्ट CA प्रभात अग्रवाल से, जो एक्स बैंकर रह चुके हैं.

    इस बातचीत में आप जानेंगे:

    - इनकम के हिसाब से कितनी EMI सेफ है
    - इंटरेस्ट में आप कितना पैसा एक्सट्रा देते हैं
    - फ्लोटिंग vs फिक्स्ड रेट
    - हिडिन चार्ज और लोन ट्रैप
    - प्रीपेमेंट कब सही है और कब नहीं
    - CIBIL स्कोर कम होने पर क्या करें

    अगर आप घर के लिए लोन लेने की सोच रहे हैं, तो ये एपिसोड आपके लिए जरूरी है.

    प्रोड्यूसर: पारुल चंद्रा
    साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
    Show More Show Less
    35 mins
No reviews yet
In the spirit of reconciliation, Audible acknowledges the Traditional Custodians of country throughout Australia and their connections to land, sea and community. We pay our respect to their elders past and present and extend that respect to all Aboriginal and Torres Strait Islander peoples today.