आइए योग को अच्छी तरह समझें cover art

आइए योग को अच्छी तरह समझें

आइए योग को अच्छी तरह समझें

Listen for free

View show details

About this listen

[Quick links] [Pause] आज के समय में योग क्या है, यह न जानने वाले लोग बहुत कम हैं। योग अत्यंत लाभकारी है,यह बात लगभग सभी स्वाभाविक रूप से स्वीकार करते हैं। अनेक योग-गुरुओं ने योग पर पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें से कुछ बहुत लोकप्रिय भी हुई हैं। लेकिन यदि थोड़ा गहराई से देखा जाए, तो इन पुस्तकों में से अधिकांश केवल उन्हीं विशेष ‘योग-रूपों’ की चर्चा करती हैं, जिनका प्रचार वे गुरु स्वयं करते हैं। साथ ही, इन पुस्तकों का बड़ा हिस्सा योग को आदेशात्मक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करता है। योग को धर्म या अन्य आस्था-आधारित प्रणालियों की तरह एक विश्वास-प्रणाली के रूप में चित्रित कियाजाता है। उदाहरण के लिए, जब ये पुस्तकें आसनों या श्वास-प्रश्वास के अभ्यासों की बात करती हैं, तो उनके स्वास्थ्य-लाभों का अवश्य उल्लेख करती हैं। लेकिन ये अभ्यास, बताए गए परिणाम कैसे उत्पन्न करते हैं, इसका तर्कसंगत विवरण बहुत कम मिलता है। अपने दावों के समर्थन में प्रयोगात्मक प्रमाण भी बहुत कम दिए जाते हैं। कुछ गुरु, परस्पर विरोधी अनेक अवधारणाओं और दृष्टिकोणों को बिना किसी स्पष्ट विवरण के एक साथ प्रस्तुत कर देते हैं और पाठकों को अतिशयोक्ति में डुबोदेते हैं। वे cosmic energy, अतिचेतन, अतींद्रिय जागरूकता, जैसे शब्दों का प्रयोग करते हैं, लेकिन इनके वास्तविक अर्थ क्या हैं, यह बहुत कम ही स्पष्ट कियाजाता है या परिभाषित किया जाता है। आधुनिक चिकित्सा शब्दावली या क्वांटम भौतिकी के सिद्धांतों से जुड़ी अस्पष्ट उपमाओं का उपयोग करके, ये गुरु अपने रहस्यमय सिद्धांतों को वैज्ञानिक आवरण देने का प्रयास करते हैं। योग की इस प्रकार की व्याख्या से दो-प्रमुख समस्याएँ उत्पन्न होती हैं। पहली, यदि योग के पीछे कार्य करने वाली मूल प्रक्रियाओं को स्पष्ट रूप से न समझाजाए, तो उसके संपूर्ण लाभ प्राप्त करना कठिन हो जाता है। दूसरी, जिसे ठीक से समझानगया हो, ऐसी कोई भी प्रणाली समय के साथ विकृत होजाती है और अपना महत्व खोदेती है।हमें एक ऐसी योग-पद्धति की आवश्यकता है, जो स्पष्ट रूप से परिभाषित हो, जिसके सिद्धांत दृढ़ हों, और जिसे यथासंभव निष्पक्ष रूप से परीक्षण के लिए परखा जासके। ऐसी प्रणाली, जो भरोसेमंद और अपेक्षित परिणाम दे। क्या आज हम जो योग देख रहे हैं, वह इन मानदंडों को पूरा करता है?अधिकांश ...
No reviews yet
In the spirit of reconciliation, Audible acknowledges the Traditional Custodians of country throughout Australia and their connections to land, sea and community. We pay our respect to their elders past and present and extend that respect to all Aboriginal and Torres Strait Islander peoples today.